अमेरिका का सीरिया पर बड़ा हवाई हमला: अलकायदा नेता बिलाल हसन ढेर

राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर अमेरिका ने सीरिया में हवाई हमला कर अलकायदा नेता बिलाल हसन अल-जासिम को मार गिराया है। यह कार्रवाई अमेरिकी सैनिकों की हत्या के बदले में की गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े रुख के बाद अमेरिकी सेना ने दक्षिण-पश्चिम एशिया के मुस्लिम देश सीरिया में एक बड़ी सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया है। शनिवार की रात हुए इस घातक हवाई हमले में अलकायदा से जुड़े एक वरिष्ठ आतंकवादी नेता को मार गिराया गया है, जिसकी पहचान बिलाल हसन अल-जासिम के रूप में हुई है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस अभियान की सफलता की पुष्टि करते हुए इसे अमेरिकी सैनिकों पर हुए पिछले हमलों का करारा जवाब बताया है। इस हवाई हमले के बाद क्षेत्र के अन्य देशों में हलचल बढ़ गई है और इसे आतंकवाद के खिलाफ ट्रंप प्रशासन की “जीरो टॉलरेंस” नीति के रूप में देखा जा रहा है।

Next Post

भारत में ChatGPT पर लगेगा बैन! ट्रंप के करीबी पीटर नावारो ने फिर उगला जहर

Sun Jan 18 , 2026
पीटर नवारो ने कहा कि AI और ChatGPT का खर्च अमेरिकी टैक्सपेयर्स उठाते हैं, जबकि भारत-चीन जैसे देश बिना निवेश के इसका बड़ा लाभ ले रहे हैं, इससे अमेरिका पर आर्थिक दबाव बढ़ता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो एक बार फिर अपने विवादित बयानों […]

You May Like