घर में अलग अलग कमरे में मिले दंपत्ति के शव

सतना: जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में एक दंपती के शव उनके ही घर के बंद कमरे में मिला. पति का शव फंदे पर लटका हुआ था, जबकि पत्नी मृत अवस्था में पाई गईं. शुरुआती जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का लग रहा है. पुलिस और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। गई है।जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिवनी में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक दंपती के शव उनके ही घर के बंद कमरे में मिले. घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए रामपुर बाघेलान थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. प्रारंभिक जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.मृतकों की पहचान रामनिवास कोरी पिता मंगल दीन कोरी उम्र लगभग 45 वर्ष तथा उनकी पत्नी शकुंतला कोरी उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम तिवनी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार रामनिवास का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी शकुंतला मृत अवस्था में कमरे के भीतर पाई गईं. बंद कमरे में दोनों के शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. वहीं साक्ष्यों के वैज्ञानिक परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने कमरे को सील कर आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. थाना पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव
रामपुर बाघेलान नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 2 स्थित खेत में छिऊला में पेड़ से एक अधेड़ व्यक्ति का शव फंदे से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।

Next Post

Makhana Kheer: ऐसे बनाएं मखाने की टेस्टी खीर, मुंह में घुल जाएगा स्वाद और मिठास, नोट करें रेसिपी

Thu May 28 , 2026
मखाने की खीर न सिर्फ व्रत के लिए एक उत्तम फलाहार है, बल्कि यह स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर होती है। इसे बनाना बहुत आसान है और यह झटपट बनकर तैयार हो जाती है। मखाना की खीर स्वादिष्ट तो होती ही है, यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद […]

You May Like