स्लॉट बुकिंग में तकनीकी गड़बड़ी से किसान परेशान, बेगमगंज में आंदोलन की चेतावनी

बेगमगंज। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर स्लॉट बुकिंग में आ रही तकनीकी खामियों ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वर्तमान स्थिति में केवल ढाई एकड़ तक के छोटे किसानों की ही स्लॉट बुकिंग हो पा रही है, जबकि इससे अधिक रकबे वाले बड़े किसान बुकिंग नहीं होने से आक्रोशित हैं।

किसानों के बढ़ते विरोध को देखते हुए स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने पटवारियों को खेतों में भेजकर सर्वे शुरू कराया है। चिलचिलाती धूप में पटवारी खेत-खेत पहुंचकर यह रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं कि संबंधित किसानों के खेतों में गेहूं और मूंग की फसल बोई गई है।

हालांकि पोर्टल पर छोटे किसानों की बुकिंग हो रही है, लेकिन बड़े किसानों की स्लॉट बुकिंग नहीं होने से उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। किसानों का आरोप है कि खरीदी प्रक्रिया में जानबूझकर देरी की जा रही है, ताकि सरकार कम मात्रा में गेहूं खरीदे।

कभी तकनीकी खराबी तो कभी अन्य कारण बताकर जिम्मेदार अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। पीड़ित किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी स्लॉट बुकिंग शुरू नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

किसानों ने मांग की है कि गेहूं और मूंग की खरीदी प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि वे सहकारी संस्थाओं से लिए गए कर्ज का भुगतान 31 मई 2026 की तय समय सीमा के भीतर कर सकें और अगली फसल की तैयारी शुरू कर सकें।

Next Post

97.6% अंक: सांची थाने के डायल 112 के ड्राइवर की बेटी मुस्कान की बड़ी उपलब्धि

Fri Apr 17 , 2026
सलामतपुर। सलामतपुर कस्बे के सुनारी रोड पर रहने वाले डायल 112 थाना सांची के ड्रायवर विनोद मैथिल की पुत्री मुस्कान मैथिल ने कक्षा दसवीं में 500 में से 488 (97.6 प्रतिशत) अंक हासिल करके कस्बे का नाम रोशन किया है। मुस्कान शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विदिशा की छात्रा है। […]

You May Like