बीसीबीआई शनिवार को आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा करेगी

मुम्बई, 05 जून (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति शनिवार को यहां आयरलैंड, इंग्लैंड, एशियाई खेल और श्रीलंका के साथ होने वाले दो बहु दिवसीय मैच के लिए टीम की घोषणा करेगी।

शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार अजीत अगरकर और मानद सचिव देवजीत सौकिया की अगुवाई वाली पुरुष चयन समिति शनिवार को बीसीसीआई मुख्यालय में आगामी विभिन्न सीरीज और टूर्नामेंट के लिए भारत की टीमों के चयन को लेकर लिए बैठक करेगी।

बैठक में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज, जापान में होने वाले 2026 एशियाई खेल के लिए सीनियर टीम की घोषणा और श्रीलंका में होने वाले दो बहुदिवसीय मैचों के लिए इंडिया ए टीम का चयन किया जायेगा।

चयन बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में टीमों की घोषणा की जायेगी।

 

Next Post

ईसाई समाज ने निकाला शांति मार्च

Fri Jun 5 , 2026
जबलपुर। संयुक्त ईसाई समाज के तत्वावधान में समाज पर अत्याचार एवं असामाजिक तत्वों के विरोध में शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया। मालवीय चौक से सिविक सेंटर तक निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। धर्म गुरुओं की अगुवाई में उपस्थित जनों ने शांति, प्रेम और एकता का […]

You May Like