
जबलपुर। संयुक्त ईसाई समाज के तत्वावधान में समाज पर अत्याचार एवं असामाजिक तत्वों के विरोध में शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया। मालवीय चौक से सिविक सेंटर तक निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। धर्म गुरुओं की अगुवाई में उपस्थित जनों ने शांति, प्रेम और एकता का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों ने शांतिपूर्वक उपस्थिति दर्ज कराते हुए भाईचारा बनाए रखने और न्याय की मांग की।
मार्च में लोग हाथों में ‘अत्याचार बंद करो और ‘धर्म की स्वतंत्रता का सम्मान करो संदेश लिखी तख्तियां लिए हुए थे। प्रशासन से ईसाई समाज के खिलाफ घटनाओं पर सख्त कार्रवाई कर दोषियों को दंडित करने की मांग की गई। पास्टर जी. स्टेनली सुकुमार ने कहा कि यह मार्च किसी के विरोध में नहीं, बल्कि न्याय, सुरक्षा और समान अधिकारों के लिए है। उन्होंने प्रशासन से सौहार्द बनाए रखने हेतु कदम उठाने की अपील की। अंत में सभी ने एकजुट होकर शांति और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान धर्मगुरु दिनेश रामटेक, मलार सेलवन, पीटर जॉन्सन, अर्नेस्ट सिंह, प्रशांत डेविड, जी. स्टेनली सुकुमार, वैभव जोशुआ, पास्टर एबिनेजर, पास्टर गुडविन मसीह सहित युवा अगुवे शान कुमार, विनोद चैंबर, क्रिस्टोफर एंथनी, भास्कर, एल्विन, सुमित जुड़ा, नीरज, मनोज एंथोनी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
