अवैध मिट्टी परिवहन करते एक हाइवा जब्त

उमरिया। बिरसिंहपुर पाली
पाली एसडीएम मीनाक्षी बंजारे ने राजस्व क्षेत्र बरबसपुर के समीप एक हाइवा ट्रक को मिट्टी मुरूम परिवहन करते जब्त किया है।उन्होंने बताया कि जब वह क्षेत्र भ्रमण कर रहीं थी तभी बरबसपुर रोड के समीप हाइवा क्रमांक एमपी 21 जेड एच 7451 में मिट्टी मुरूम लोड कर परिवहन किया जा रहा था, जिसे रोककर आवश्यक दस्तावेजों की मांग की गई किंतु वाहन चालक ने मौके से कोई भी ठोस दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। जिसके बाद उक्त हाइवा वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि इसके पूर्व जुहिला नदी के किनारे ट्रैक्टर से मिट्टी परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा था जिसमें राजस्व विभाग के द्वारा अब तक कोई प्रभावी नहीं की गई।

ताजुब की बात तो यह भी है कि क्षेत्र के नदी नालों को भी रेत उत्खनन कर छलनी किया जा रहा है, जिसमें अंकुश लगाने में राजस्व विभाग पंगु साबित हो रहा है। बड़ा सवाल यह भी है कि इस पूरे घटनाक्रम में खनिज विभाग की भूमिका संदेहास्पद बनी हुई है। जब खनिज विभाग के अधिकारियों से फोन में बात करनी चाही गई तो उन्होंने फोन रिसीव करना उचित नहीं समझा जो बड़ा सवाल भी बन कर सामने आ रहा है। इस पूरे मामले में जिले की संवेदनशील कलेक्टर द्वारा आगे क्या कार्यवाही की जाती है यह प्रतिक्षित है। बता दें कि इन दिनों क्षेत्र में बेतहाशा खनिज संपदा की चोरी धड़ल्ले से हो रही है जिसमें जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है।

Next Post

दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे ट्रैक्टर को बस ने मारी टक्कर, 10 घायल, 6 गंभीर

Mon Oct 12 , 2026
शहडोल: जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में चरखारी के पास रविवार देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोग घायल हो गए, जिनमें 13 साल का एक बालक भी शामिल है। घायलों में […]

You May Like