
सिंगरौली । जिले के माड़ा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रास्ते में डीजे गिरने से तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सतेंद्र सिंह गहरवार ने तत्परता दिखाते हुए अपने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। उनकी इस पहल की सराहना की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में ढेंका निवासी दीपू सिंह गोंड तथा असनी निवासी दिनेश शाहू और राजेश शाह घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान सतेंद्र सिंह गहरवार ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए सहायता की। क्षत्रिय कुलावंत संगठन के संस्थापक अंकित सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची समाजसेवा है। समाजसेवा केवल सोशल मीडिया पर संदेश साझा करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि संकट के समय पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने सतेंद्र सिंह गहरवार की तत्परता को सराहनीय बताते हुए कहा कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना की भावना मजबूत होना जरूरी है।
