संस्कृति दीक्षा: 200 आदिवासी परिवारों की हिंदू धर्म में घर वापसी

सिंगरौली। स्थानीय श्रमिक बस्ती राजकिशन कॉलोनी में परियोजना में कार्य करने आदिवासी समाज के श्रमिक बड़ी संख्या में निवास करते हैं।

विधर्मियों द्वारा लालच देकर कई परिवारों को क्रिश्चियन बनाए जाने का षड्यंत्र रचा गया था। विश्व हिंदू परिषद द्वारा संस्कृति दीक्षा यज्ञ के माध्यम से आदिवासी समाज के 200 परिवारों का हिंदू धर्म में प्रवर्तन संस्कृति दीक्षा यज्ञ के माध्यम से कराया गया।

तीर्थ पुरोहित एवं वेद आचार्य पंडित दुर्गा प्रसाद शास्त्री एवं पंडित वेदांती मिश्रा द्वारा हवन पूजन करके हिंदू धर्म में उनकी घर वापसी कराया गया।

संस्कृति दीक्षा यज्ञ की अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री सुधांशु पटनायक ने कहा कि हम सब हिंदू ही थे विधर्मियों द्वारा धर्मांतरण कराया गया था आज हम सब पुनः अपने परिवार में आगमन कर रहे हैं। प्रांत के प्रशासनिक प्रमुख एवं संस्कृति दीक्षा यज्ञ के संयोजक हेमंत मिश्रा ने बताया कि स्थानीय संत जोसेफ स्कूल प्रबंधन द्वारा लगातार श्रमिक एवं आदिवासी बस्तियों में लालच देकर धर्मांतरण कराया जाता है। हम सभी को गंभीरता से अपने हिंदू समाज को एकजुट करने का लगातार प्रयास करते रहना चाहिए।

इस अवसर पर धर्म प्रसार के क्षेत्रीय प्रमुख प्रदीप पांडे विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नितिन प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी प्रखंड के अध्यक्ष राजेश गुप्ता उपाध्यक्ष रजीत सिंह पवन सिंह दीपक सिंह ओम प्रकाश खंडेलवाल प्रदीप राय चिंतामणि जायसवाल पनपत्ति गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रांत प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Next Post

संभागायुक्त ने सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को पीपीओ किए वितरित

Fri Jun 20 , 2025
दमोह।संभागायुक्त डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ने संभागायुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को पीपीओ वितरित करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों का पुष्प माला से सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी। इस दौरान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, वनमण्डलाधिकारी ईश्वर जरांडे, सहायक कलेक्टर ऋषिकेश ठाकरे, अपर कलेक्टर मीना मसराम […]

You May Like