जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत पुनीत नगर में रहने वाली एक महिला से दोस्ती करने के बाद एक युवक उसे ब्लेकमेल करते हुए बदनाम करने की धमकी देने लगा और डेढ़ लाख रूपए नगद, जेवरात लेकर फरार हो गया। पीडि़ता ने अब एफआईआर दर्ज कराई है।पुलिस के मुताबिक पुनीत नगर अधारताल निवासी महिला ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि लगभग 7-8 महीने से सुहागी में रहने वाले अजय कोरी से पहचान है जिससे उसकी दोस्ती हो गई थी।
इसके बाद से वह उसेे ब्लेकमेल करने लगे। बदनाम करने की धमकी देने लगा। 27 जून को जब वह घर पर अकेली थी तभी अजय उर्फ ज्ञानदीप कोरी उसके घर पर आया घर से लगभग नगद डेढ लाख रूपये और घर के जेवर जिनमे मंगलसूत्र, सोने की चैन, अंगूठी मांगटीका, पायल, कान का झुमका जबरदस्ती लेकर चला गया। इसके बाद से उससे बात करना बंद कर दिया।
