इंडिगो ने उड़ान के दौरान मनोरंजन के लिए ब्लूबॉक्स से किया करार

नयी दिल्ली, 05 नवंबर (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने अपने यात्रियों को उड़ान के दौरान डिजिटल मनोरंजन उपलब्ध कराने के लिए ब्लूबॉक्स एविएशन सिस्टम्स के साथ करार किया है।

इंडिगो ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इंडिगो के विमानों में अब ब्लूबॉक्स का डिजिटल सेवा प्लेटफॉर्म ब्लूव्यू उपलब्ध होगा। इसे इंडिगो के बेड़े में शामिल होने वाले ए321-एक्सएलआर विमानों में एयरबस के ओपन सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म (ओएसपी) से जोड़ा जायेगा। ब्लूव्यू के जरिये यात्रियों के पास अपने मोबाइल या लैपटॉप पर विभिन्न फिल्मों, टीवी, रेडियो और गेम्स के विकल्प होंगे। वे मैप पर विमान की स्थिति ट्रैक कर सकेंगे। इसके अलावा, इंडिगो ब्रांड और विमान पर उपलब्ध मेन्यू की जानकारी भी ले सकेंगे।

ब्लूबॉक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) केविन क्लार्क ने कहा कि ब्लूव्यू की मदद से इंडिगो अपने यात्रियों को निर्बाध और बंधे रखने वाला डिजिटल अनुभव प्रदान कर सकेगी।

इंडिगो के सीईओ पीटर एलबर्स ने बताया कि ब्लूव्यू की मदद से यात्री मनोरंजन के कंटेंट को सीधे अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर देख सकेंगे। इनमें लोकप्रिय बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में, टीवी शो, गेम्स और एनिमेटेड सीरीज शामिल हैं।

 

Next Post

चावल नरम; गेहूं, चीनी मजबूत; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

Wed Nov 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल की औसत कीमतों में मंदी रही जबकि गेहूं के दाम बढ़ गये। चीनी में भी तेजी दर्ज की गयी। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम […]

You May Like