भिंड: पावई थाना क्षेत्र के मसूरी रोड पर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में पति-पत्नी सहित एक 7 वर्षीय बच्चा घायल हो गया।रतनूपुरा निवासी 34 वर्षीय रविन्द्र जाटव अपनी पत्नी मीना देवी और भांजे शिवांश के साथ मसूरी से बहन के घर से भिंड आ रहे थे।
मसूरी रोड के पास सामने से आ रही एक बुलेट बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद डायल-112 मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया गया।
