बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने 53 वर्ष की उम्र में अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ गोवा में शादी रचा ली है

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच एक निजी समारोह में अपनी प्रेमिका गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ शादी कर ली है। इस जोड़े ने उत्तर गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में पहुंचकर यूनिफॉर्म सिविल Code के तहत अपनी शादी के कानूनी दस्तावेजों को आधिकारिक रूप से रजिस्टर करवाया है। इस दौरान दोनों बेहद सरल और कैजुअल अंदाज में नजर आए।

दो बच्चों के माता-पिता हैं कपल

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स पिछले काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं और उनके दो बेटे (अरिक और अरिव) भी हैं। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने शादी को लेकर खुलकर अपने विचार रखे थे और बताया था कि वे दोनों मानसिक रूप से एक-दूसरे के साथ पूरी तरह जुड़े हुए हैं। अब आधिकारिक तौर पर कानूनी रूप से भी वे पति-पत्नी बन चुके हैं।

फैंस और दोस्तों की शुभकामनाएं

कपल के इस अचानक और सादे अंदाज में शादी करने की खबर सामने आते ही उनके फैंस और बॉलीवुड जगत के दोस्तों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाइयां देना शुरू कर दिया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब 15 दिनों के भीतर उन्हें आधिकारिक मैरिज सर्टिफिकेट सौंप दिया जाएगा। इस नए सफर की शुरुआत पर उनके पूरे परिवार में बेहद खुशी का माहौल है।

Next Post

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हितग्राहियों से किया संवाद

Sat Aug 22 , 2026
सिंगरौली :मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिला आपूर्ति अधिकारी पीसी चंद्रवंशी एवं उपायुक्त सहकारिता पीके मिश्रा द्वारा विकासखंड चितरंगी के बगदरा क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य दुकान बीछी एवं बगदरा का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उचित मूल्य दुकानों पर उपस्थित पात्र हितग्राहियों से […]

You May Like