श्योपुर में लव मैरिज करने वाले जोड़े ने दी आत्महत्या की चेतावनी

श्योपुर: जिले के मानपुर में लव मैरिज करने वाले अर्चना और उमेश वैष्णव ने वीडियो जारी कर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। वीडियो में अर्चना वैष्णव ने कहा है कि यदि पुलिस ने दो दिन के भीतर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की, तो वह और उनके पति उमेश आत्महत्या कर लेंगे। उन्होंने अपना सुसाइड नोट सोशल मीडिया और एसपी को भेजने की बात कही है।

मानपुर गांव निवासी अर्चना और उमेश ने परिवार की मर्जी के खिलाफ एक महीने पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से वे इंदौर में रह रहे हैं। युवती के परिजन लगातार उमेश के परिवार को धमका रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी पक्ष उनके घर में घुसकर मारपीट, झगड़े और जान से मारने की धमकियां देता है। पीड़ित परिवार ने मानपुर थाने में कई बार लिखित शिकायतें देकर सुरक्षा की मांग की थी। थाना प्रभारी पर सुनवाई न करने और कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगा है।

Next Post

महाराष्ट्र का रक्षा क्षेत्र को बड़ा बूस्ट, मिहान में सोलर डिफेंस प्रोजेक्ट के लिए 223 एकड़ भूमि आवंटित

Fri Oct 24 , 2025
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2025: महाराष्ट्र के रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला है। महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (MADC) ने सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड को मिहान एसईजेड में 223 एकड़ भूमि के लिए अनंतिम आवंटन पत्र सौंपा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कंपनी के प्रमुख […]

You May Like