सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, बड़ी घटना टली

तेन्दूखेड़ा: थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटन तेंदूखेड़ा मार्ग पर नरगुवा की घाट पर गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक अंधे मोड़ पर कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे गैस से भरे सिलेंडर सड़क किनारे बिखरते देर नहीं लगी.घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह ट्रक क्रमांक जीजेड 19 वाइ 4646 है जो कि जबलपुर के शहपुरा भिटोनी गैस प्लांट से गैस सिलेंडरों को भरकर टीकमगढ़ जा रहा था.

लेकिन तेंदूखेड़ा के समीप नरगुवा की घाट पर एक अंधे मोड़ पर कार को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रंक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे में ट्रक में भरे गैस सिलेंडर सड़क किनारे बिखर गए ट्रक चालक को राहगीरों द्वारा ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाला और घटना की सूचना 112 को दी गई. जहां सूचना मिलते ही सैनिक 305 मनोहर ठाकुर व पायलट संदीप अहिरवार मौके पहुंचे और घायल को उठाकर इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे.

ट्रक चालक राजभान पटेल निवासी सिहोरा जिला जबलपुर ने बताया कि वह सुबह 8 बजे शहपुरा भिटोनी गैस प्लांट से गैस सिलेंडरों को लेकर टीकमगढ़ के लिए निकला था. लेकिन नरगुवा की घाट पर जैसे ही पहुंचा तो सामने अचानक दो कार सामने आ गई.एक कार निकल गई लेकिन दूसरी कार अचानक ट्रक के सामने ही आ गई जिसे बचाने के चक्कर में हादसा हो गया.

ट्रक गैस सिलेंडरों से और सिलेंडर गैस से भरे हुए थे. हादसे के बाद एक गैस सिलेंडर लिकेज होने लगा, सूचना लगते ही एसडीएम सौरभ गंधर्व, एसडीओपी तेंदूखेड़ा देवी सिंह और थाना प्रभारी नीतेश जैन ने फायर ब्रिगेड व टीम को बुलाया.जहां दमोह की ओर से शहपुरा जा रहा अन्य गैस सिलेंडर के ट्रक चालक ने रोककर लिंकेज सिलेंडर को उठाकर घटनास्थल से दूर जंगल में रखा गया.

Next Post

शासकीय भूमि पर उत्खनन, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Thu Nov 6 , 2025
जबलपुर: बरेला तहसील के ग्राम पहाड़ीखेड़ा में प्रशासन ने अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार शासकीय भूमि पर बिना अनुमति मिट्टी खनन की शिकायत पर तहसील टीम मौके पर पहुंची, जहां अवैध उत्खनन करते हुए वाहन पकड़े गए। […]

You May Like

Play sound