शासकीय भूमि पर उत्खनन, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

जबलपुर: बरेला तहसील के ग्राम पहाड़ीखेड़ा में प्रशासन ने अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार शासकीय भूमि पर बिना अनुमति मिट्टी खनन की शिकायत पर तहसील टीम मौके पर पहुंची, जहां अवैध उत्खनन करते हुए वाहन पकड़े गए। जब्त वाहनों को बरेला थाना की अभिरक्षा में सौंपा गया है।

साथ ही खनिज विभाग को सूचित कर प्रकरण तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र ही सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध उत्खनन में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।यह कार्रवाई तहसीलदार शशांक दुबे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक सुधीर सोनी, पटवारी नीरज तिवारी, पंकज तिवारी, अमन चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Next Post

एचएसआरपी नंबर प्लेट के बिना नहीं बनेगा पीयूसी सर्टिफिकेट

Thu Nov 6 , 2025
जबलपुर: शहर और ग्रामीण इलाकों में चल रहे उन सभी वाहनों पर अब सख्ती की तैयारी है, जिनमें हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) नहीं लगी है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब ऐसे वाहनों से संबंधित कोई कार्य परिवहन कार्यालय में नहीं किया जाएगा।परिवहन विभाग ने आदेश जारी […]

You May Like