जैविक हाट: किसानों को मिला उचित दाम, उपभोक्ताओं में भारी उत्साह

जबलपुर: प्रत्येक रविवार को कृषि उपज मंडी परिसर में लगाये जा रहे साप्ताहिक जैविक हाट का रविवार को भी सफल आयोजन सफल आयोजन किया गया। साप्ताहिक जैविक हाट ने स्थानीय उपभोक्ताओं और जैविक खेती करने वाले किसानों के बीच एक मजबूत कड़ी का काम कर रहा है, जिससे दोनों ही पक्षों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अक्सर शुद्ध और प्रामाणिक जैविक उत्पादों के लिए भटकने वाले शहरी व स्थानीय उपभोक्ताओं के लिए यह हाट एक वरदान साबित हो रहा है। हाट में पहुँचे उपभोक्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें एक ही छत के नीचे बेहतरीन जैविक उत्पाद आसानी से मिल रहे हैं। बाजार से मिल रहा सकारात्मक रुझान यह दर्शाता है कि लोग अब स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं और जैविक उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
किसानों के चेहरे खिले, मिला उपज का उचित दाम –
दूसरी ओर, रासायनिक खादों को छोडक़र प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने वाले प्रगतिशील किसानों के लिए यह हाट बेहद लाभकारी सिद्ध हुआ। बिचौलियों से मुक्त सीधे बाजार मिलने के कारण किसानों को अपनी उपज का सही और वाजिब दाम प्राप्त हुआ। उचित मूल्य मिलने से जैविक किसानों में खुशी की लहर है और उनका मनोबल बढ़ा है।
रविवार को आयोजित साप्ताहिक जैविक हाट के सफल संचालन की पूरी जिम्मेदारी विकासखंड पाटन के कृषि विभाग की रही। विभाग द्वारा की गई उत्कृष्ट संचालन व्यवस्था से उपभोक्ता और किसान दोनों ही पूरी तरह संतुष्ट नजर आए। इस पूरे आयोजन का सफल नेतृत्व उप संचालक एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ. इंदिरा त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Next Post

ताप्ती जन्मोत्सव की महाआरती में घुसा सांड, भगदड़ में कई श्रद्धालु घायल; मची अफरा-तफरी

Mon Jul 20 , 2026
मुलताई: ताप्ती जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित महाआरती के दौरान रविवार रात एक सांड के श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस जाने से अफरा-तफरी मच गई। परिक्रमा मार्ग पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कई श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं। पुलिस और प्रशासन की तत्परता से […]

You May Like