पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिवसीय राजकीय शोक

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (वार्ता) पोप फ्रांसिस के सम्मान में समूचे देश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार देर रात कहा कि पोप फ्रांसिस के सम्मान में मंगलवार और बुधवार को देशभर में राजकीय शोक रहेगा।

इसके अलावा उनके अंतिम संस्कार के दिन भी देश में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा।

राजकीय शोक की अवधि के दौरान, पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहाँ राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है और कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

पोप फ्रांसिस का सोमवार इटली में को निधन हो गया था।

Next Post

बच्चों की गुमशुदगी पर चिंतित सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बद से बदतर होती जा रही है'

Mon Apr 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि बाल तस्करी की “स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने द्वारका क्षेत्र में कई नवजात शिशुओं की तस्करी के मामले में सुनवाई करते हुए ये टिप्पणियां […]

You May Like

मनोरंजन