मां-बेटे का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार, कार का उदयपुर के निकट हुआ एक्सीडेंट

पिपलियामण्डी। नगर में भाजपा नेता की पुत्रवधू व पौत्र का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम बिदाई में हर आंख नम हो गई। उदयपुर के निकट सड़क हादसे में शुक्रवार को दोनों की मृत्यु हो गई थी। जानकारी के अनुसार नगर के भाजपा नेता सुधीर मामा के बड़े बेटे हर्षित जैन (28) पत्नी श्वेता (25) व 2 वर्षीय बेटे मिर्थ के साथ आई 10 कार से श्रीनाथजी दर्शन के लिए निकले थे। प्रातः नौ बजे करीब उदयपुर डबोक देबारी गांव के पास हाइवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी खा गई। घटना में हर्षित जैन गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी श्वेता जैन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घायल हर्षित व उनके 2 वर्षीय बेटे को अस्पताल भर्ती कराया जहाँ दो वर्षीय बेटे ने भी दम तोड़ दिया। हर्षित के सिर, कमर व पैर में चोंट आई है, इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर है, हादसे की खबर से नगर में शोक है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इलेक्ट्रीक व्हीकल कंपनी संचालक है हर्षित, पत्नी थी निजी कंपनी में सीएस:-

भाजपा नेता सुधीर जैन के तीन बेटे हर्षित, अभिषेक व अवि है। दुर्घटना में घायल हर्षित नीमच के निकट इलेक्ट्रीक व्हीकल कंपनी का संचालन करता है। वहीं मृत पत्नी निजी कंपनी में सीएस थी।

Next Post

9 वीं में तपस्या आनंदीलाल पवार व 11 वीं में दीपिका पूनमसिंह अलावा प्रथम रही

Sat Mar 15 , 2025
कुक्षी।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी में 15 मार्च को दोपहर 1 बजे स्थानीय परीक्षा कक्षा 9 वीं तथा 11 वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम संस्था प्रभारी नरेन्द्र कुमार सिर्वी द्वारा घोषित किया गया । इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी लक्ष्मणसिंह जामोद ने बताया कि कक्षा 9 वीं का परीक्षा […]

You May Like