
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत कंदराखेड़ा भारत पेट्रोल पम्प के सामने बेलगाम ट्रक चालक ने बाइक सवारों को रौंदा दिया हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि मनीष वंशकार उर्फ भूरा 22 वर्ष निवासी परियट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं उसका दोस्त अभिषेक कुशवाहा मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 के जे 2560 से पनागर परियट के बरा मोहल्ला में अपने घर जा रहे थे, वह पीछे बैठा था। बीती रात लगभग कंदराखेड़ा भारत पेट्रोल पम्प के सामने पहॅुचे तभी ट्रक क्रमांक यूपी 64 टी 6340 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये दाहिने तरफ मोड़ा जिससे उनकी मोटर सायकल ट्रक से टकरा गयी, जिससे वह एवं अभिषेक दोनों मोटर सायकल सहित गिर गये। दोनों केा सिर में चोट आयी, 108 एम्बुलेंस से अभिषेक कुशवाहा को उपचार के लिए सीएचसी पनागर लेकर आये, जहां डाक्टर ने चैक कर अभिषेक कुशवाहा उम्र 25 वर्ष निवासी परियट बरा मोहल्ला को मृत घोषित कर दिया।
