फिर मंदिरों में चोरियां आक्रोश बढ़ा

जबलपुर।‌ एक बार फिर चोरों ने मंदिरों में धावा बोल दिया। लगातार मंदिर में चोरियों से श्रद्धालुओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, इसके साथ ही पुलिस गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। लार्डगंज थाना क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव कल्याण मंदिर में चोरों ने ताला तोड़कर भगवान की मूर्ति और 3 दान पेटी का ताला तोड़कर रकम चोरी कर ली।

शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे मंदिर के पुजारी भगवान की पूजा-आरती के बाद मंदिर के तीनों प्रवेश द्वार में ताला लगाकर घर चले गए थे। सुबह आसपास के लोग मंदिर पहुंचे तो मुख्य प्रवेश द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। चोर मंदिर में रखी 3 दान पेटियों का ताला तोड़कर नगदी चोरी कर ले गए। इसी तरह पड़ाव स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी की पूरी रकम चोर ले गए। दानपेटी में 30 से 40 हजार रुपए की चढोत्तरी रही होगी।

Next Post

आल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स के सदस्यों ने ग्राम सिहोरा पहुंच कर पूजा अर्चना की

Sat Jul 12 , 2025
छिंदवाड़ा। आल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स की मध्यप्रदेश इकाई की बैठक के लिए मध्यप्रदेश की समस्त नगर निगमों के महापौर आज बैठक में भाग लेंगे छिंदवाड़ा पहुंचे। दोपहर के समय सभी महापौर ग्राम सिहोरा गए जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा अर्चना की Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like