जबलपुर: जनगणना कार्य 2027 अंतर्गत नगर निगम के 16 संभाग में से संभाग क्र. 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10 के चार्ज अधिकारियों से संबंधित प्रगणक/पर्यवेक्षक के संख्या 883 का त्रि-दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हुआ जो कि आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई. टी. आई.) माढोताल जबलपुर में 17 अप्रैल तक चलेगा। जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण में कुल 883 में से 40 पर्यवेक्षक अनुपस्थित पाये गये । इन अनुपस्थित पर्यवेक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित चार्ज अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और निर्देशित किया गया है कि बिना किसी पर्याप्त कारण के ड्यूटी से अनुपस्थित न हो एवं जनगणना कार्य गम्भीरता से करें।
इन संभागों में भी होंगे प्रशिक्षण
निगम प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण कार्य हेतु आई.टी.आई जबलपुर परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएँ कलेक्टर जबलपुर एवं आयुक्त नगर निगम जबलपुर के मार्गदर्शन में सुचारू रूप से की गई हैं। नगर निगम जबलपुर के शेष अन्य चार्ज (जोन) से संबंधित प्रगणक / पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण आई.टी.आई में ही आगामी दिनांको संभाग क्र. 06, 11, 12, 13, 14, 16 के लिए 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक जोन क्र. 01, 02, 15 के लिए 23.से 25 अप्रेल तक किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक कर्मचारी की टीम तैनात की गई है।
