
(सुनिल योगी) बागली।लोकतंत्र सेनानी संघ के तत्वावधान में मीसाबंदी परिवारों का मिलन समारोह व वार्षिक बैठक का आयोजन लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व हाटपिप्लया विधायक तेजसिंह जी सेंधव की अध्यक्षता में बागली विश्राम गृह पर सम्पन्न हुई ,
भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दिवंगत लोकतंत्र सेनानीयों को श्रृद्धांजली के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर तेजसिंहजी सेन्धव ने 26 जुन आपातकाल स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री निवास भोपाल में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी प्रेषित की एवं सभी लोकतंत्र प्रहरियों से भोपाल मे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पहुंचने का आव्हान किया । भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ट के प्रदेश सहसंयोजक जयवर्धन जोशी ने लोकतंत्री प्रहरी संघ की ओर से संबोधित किया व सभी लोकतंत्र प्रहरियों ने अपना विषय भी प्रस्तुत किया ।
इस अवसर पर लोकतंत्र प्रहरी संघ जिला संयोजक सार्थक दाधीच, लोकतंत्र प्रहरी अजय प्रेम जोशी, देवकरण राठौर, संजय चौधरी, राजेन्द्र पटेल, चेतन रघुवंशी, गिरधर परमार, संतोष दाधिच, ऋतिक चौधरी आदि उपास्थित थे कार्यक्रम का संचालन सार्थक दाधीच ने किया एवं आभार अजय जोशी ने माना ।
