शुरू हुई “सेवा ज्योति संकल्प यात्रा”, प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित

ग्वालियर: “सेवा ज्योति संकल्प यात्रा” जिला मुख्यालय से जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची है। जिला स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वर्चुअली संबोधित करेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने गूगल मीट के माध्यम से “सेवा ज्योति संकल्प यात्रा” की तैयारियों की समीक्षा की।
“सेवा ज्योति संकल्प यात्रा” का जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा आज प्रात: ग्वालियर के कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में शुरू हुई। समारोह में प्रदेश के मंत्रिगण, सांसद, विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि एवं समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिक उपस्थित हैं। समारोह के पश्चात जिला स्तरीय ज्योति से विकासखंड स्तर के लिये तैयार किए गए रथों की ज्योति को प्रज्ज्वलित किया जायेगा। इसके पश्चात विधानसभावार रथ अपनी-अपनी विधानसभा के लिये रवाना होंगे। सभी विधानसभाओं में भी रथ उत्साह और उमंग के साथ भ्रमण करेगा।
“सेवा ज्योति संकल्प यात्रा” की तैयारियों के लिये वर्चुअली आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश के उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक भितरवार मोहन सिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Next Post

ग्वालियर चिड़ियाघर की पार्किंग से नवविवाहिता गायब

Wed Oct 7 , 2026
ग्वालियर: शिवपुरी के एक युवक की नवविवाहिता पत्नी ग्वालियर के चिड़ियाघर की पार्किंग से अचानक गायब हो गई। पति बाइक पार्क करने गया था, कुछ मिनट बाद लौटा तो पत्नी एक अज्ञात युवक के साथ बाइक पर बैठकर जाती दिखाई दी।मामला शिवपुरी जिले के नरवर निवासी 21 वर्षीय युवक और […]

You May Like