ग्वालियर चिड़ियाघर की पार्किंग से नवविवाहिता गायब

ग्वालियर: शिवपुरी के एक युवक की नवविवाहिता पत्नी ग्वालियर के चिड़ियाघर की पार्किंग से अचानक गायब हो गई। पति बाइक पार्क करने गया था, कुछ मिनट बाद लौटा तो पत्नी एक अज्ञात युवक के साथ बाइक पर बैठकर जाती दिखाई दी।मामला शिवपुरी जिले के नरवर निवासी 21 वर्षीय युवक और उसकी 18 वर्षीय पत्नी से जुड़ा है। युवक अपनी पत्नी को बाइक से शिवपुरी से ग्वालियर लेकर आया था। रास्ते में पत्नी ने पहले चिड़ियाघर घूमने और इसके बाद रिश्तेदारों से मिलने की बात कही।

युवक के मुताबिक, चिड़ियाघर पहुंचने के बाद उसने पत्नी को गेट के पास खड़े होने के लिए कहा और खुद बाइक पार्क करने चला गया। कुछ मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो पत्नी वहां नहीं थी। आसपास तलाश करने पर उसे पता चला कि वह किसी युवक के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी।पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को अरमान खान बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

युवक ने यह भी आरोप लगाया कि अरमान ने पत्नी को किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा है। इसके बाद वह अपने चाचा के साथ पड़ाव थाने पहुंचा और पत्नी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई।पड़ाव थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। चिड़ियाघर परिसर और आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फोन लोकेशन के जरिए भी युवती और अरमान की तलाश की जा रही है।

Next Post

डॉ सोनल पहुंची हाईकोर्ट, चार लोगों को बनाया है मामले में पार्टी

Wed Oct 7 , 2026
रीवा: जिले के गांधी मेमोरियल अस्पताल में कल्पना मिश्रा मौत मामले से विवादों में आई डॉ सोनल अग्रवाल को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।अब वह फिर से वापसी के लिए लग गई हैं।उन्होंने सीधे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है।चार लोगों को पार्टी बनाया है।कोर्ट ने याचिका […]

You May Like