बलात्कार पीड़ित गर्भवती नाबालिग की पेश करें मेडिकल रिपोर्ट: हाईकोर्ट

जबलपुर: बलात्कार पीड़ित नाबालिग किशोरी के गर्भपात की अनुमति के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। हाईकोर्ट जस्टिस राजेन्द्र कुमार वाणी की एकलपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए पीड़िता की रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी किये है। याचिका पर अगली सुनवाई 5 जून को निर्धारित की गयी है।

खरगोन निवासी बलात्कार पीड़िता के गर्भवती होने के संबंध में संबंधित जिला न्यायालय के द्वारा हाईकोर्ट को सूचित किया गया था। हाईकोर्ट संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई संज्ञान याचिका के रूप में कर रहा है। एकलपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए शासकीय अधिवक्ता को निर्देशित किया है कि पीड़िता की मेडिकल जांच कर उसकी रिपोर्ट न्यायालय में पेश की गयी।

Next Post

वृद्धा से पेंशन वसूली पर रोक

Tue Jun 2 , 2026
जबलपुर: केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण, कैट के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति अखिल कुमार श्रीवास्तव व प्रशासनिक सदस्य मल्लिका आर्या की युगलपीठ ने 91 वर्षीय वृद्धा श्यामा देवी झा को अंतरिम राहत प्रदान करते हुए पारिवारिक पेंशन से तीन लाख 33 हजार की वसूली पर अंतरिम रोक लगा दी है।दरअसल गुना निवासी याचिकाकर्ता […]

You May Like