
आलीराजपुर। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनीता चौहान के प्रयासों से भारत सरकार ने मजरा-टोला तक सड़क निर्माण का निर्णय लिया है। इसके लिए सर्वे और विभागीय कार्य जारी हैं। दोनों नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर, झाबुआ और रतलाम जिलों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि सड़कों से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं तक आसान पहुंच मिलेगी तथा समय की बचत होगी।
