ईरानी हमलों के बाद यूएई ने जारी किया रेड अलर्ट, रक्षा कर्मियों को हाई अलर्ट पर रखा

अबू धाबी, 28 फरवरी (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कहा है कि उसने ईरानी हवाई हमलों का तेज़ी से तथा “उच्च दक्षता के मुकाबला किया है और ईरानी हमले में अब तक किसी नुकसान की खबर नहीं है।

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने सशस्त्र बलों को भी हाई अलर्ट पर रखा है तथा दुश्मन के और किसी खतरे की स्थिति में परिचालन तत्परता का ऑर्डर दिया है।

यूएई की सेना के मुताबिक मार गिरायी गयी मिसाइलों का मलबा अबू धाबी के अलग-अलग इलाकों में गिरा, जिसमें सादियात आइलैंड, खलीफा सिटी, बानी यास, मोहम्मद बिन जायद सिटी और अल फलाह शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि प्रभावित जगहों पर कोई घायल नहीं हुआ। हमलों की आलोचना करते हुए यूएई के रक्षा मंत्रालय ने हमलों को देश की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन बताया।

यूएई ने कहा कि वह अपने इलाके और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी ज़रूरी रक्षात्मक कदम उठाने का पूरा अधिकार रखता है। यूएई ने कहा कि निवासियों और आगंतुकों की सुरक्षा अबू धाबी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि जाता जानकारी के लिए आधिकारिक सूत्रों पर भरोसा करें और इस इलाके में तनाव की नयी लहर, इज़रायल और ईरान के खिलाफ अमेरिका के अचानक संघर्ष के बीच कोई भी बिना सत्यापन वाली गलत जानकारी को फैलाने से बचें।

 

 

Next Post

हाथी कॉरिडोर को इको-सेंसिटिव जोन घोषित करने की मांग

Sat Feb 28 , 2026
जबलपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण, एनजीटी के चेयरमैन न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव व विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की युगलपीठ ने हाथी कारीडोर को इको-सेंसिटिव जोन घोषित करने की मांग के मामले में सुनवाई करते हुए राज्य शासन सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। याचिका में मध्य प्रदेश राज्य […]

You May Like

मनोरंजन