
जबलपुर। कहीं कोई चूक नहीं होना चाहिए। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें। अलर्ट मोड में रहकर असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखें। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने पूरी तरह तैयार रहे। यह बातें पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने पुलिस कंट्रोल रूम में आगामी गणेशोत्सव पर्व के मद्देनजर राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेते हुए कहीं। उन्होंने गणेशोत्सव पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बैठक में गणेशोत्सव पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, गणेश प्रतिमाओं की स्थापना एवं विसर्जन कार्यक्रमों, जुलूसों तथा सार्वजनिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुये यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, रात्रि गश्त, सोशल मीडिया पर निगरानी एवं पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। बैठक में एएसपी शहर डॉ. आयुष जाखड़, एएसपी जोन 2 पल्लवी शुक्ला, एएसपी जोन 4 अंजना तिवारी, एएसपी यातायात अखिलेश तिवारी, नगर पुलिस पुलिस अधीक्षक गोहलपुर शुभम सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी, नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा आशीष जैन, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीश साहू, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा, डीएसपी यातायात मालवीय चौक संतोष कुमार शुक्ला एवं समस्त थाना प्रभारी शहर शामिल हुये थाना प्रभारी देहात गूगल मीट के माध्यम से मीटिंग में सम्मलित हुये।
