धोखाधड़ी का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार 

महिला ने दर्ज कराई थी धोखाधड़ी की रिपोर्ट

तीन साल से दिल्ली में काट रहा था फरारी

भोपाल, 14 जनवरी. बिलखियिा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ एक महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था. आरोपी तीन साल से दिल्ली में फरारी काट रहा था. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी के साथ आरोपी ने धोखाधड़ी की है तो वह थाने पहुंचकर शिकायत कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ निवासी मांडवी साहू ने बिलखिरिया स्थित अपनी जमीन का मुख्तारनामा करवाया था. मुख्तारनामे की शर्तों का उल्लंघन करते हुए आरोपी रामदास साहू उर्फ आरडी साहू निवासी अयोध्या नगर और अनुज साहू ने महिला के फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन पर प्लाट काटकर भेज दिया. इसका करीब सवा 5 करोड़ रुपये भी भी महिला को नहीं दिए थे. इस शिकायत के आधार पर वर्ष 2022 में पुलिस ने रामदास साहू और अनुज साहू के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था. घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे. एक आरोपी अनुज साहू को पिछले साल अप्रैल में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. दिल्ली से पकड़ाया फरार आरोपी तीन साल से फरार चल रहे आरोपी रामदास साहू की तलाश में पुलिस की एक विशेष टीम लगाई गई थी. पिछले दिनों पर चला कि आरोपी दिल्ली में फरारी काट रहा है. उसके बाद पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और नाम बदलकर फरारी काटने वाले आरोपी रामदास साहू को गिरफ्तार कर भोपाल ले आई. आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है. आरोपी के अपराध में सहयोग करने वाले साथियों तथा धोखाधड़ी से अर्जित की गई राशि और अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति, बैंक खातों आदि की जानकारी निकलवाई जा रही है.

Next Post

कृषि व्यवस्था और ऋतुओं से जोड़ते हैं त्योहार: यादव

Tue Jan 14 , 2025
भोपाल, 14 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत उत्सव प्रिय संस्कृति को मानने वाला राष्ट्र है। हमारे त्योहार कृषि व्यवस्था और ऋतुओं से हमें जोड़ते हैं। चाहे पोंगल हो या मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व, यह सभी हर ऋतु में समान रूप से […]

You May Like