मक्सी :मक्सी रेलवे स्टेशन पर बिना-नागदा पैसेंजर ट्रेन में एक अज्ञात 60वर्षीय बुजुर्ग महिला का मृत शरीर पाया गया। घटना 20 जनवरी सोमवार की है, जहां स्टेशन मास्टर की सूचना पर जी.आर.पी. पुलिस मक्सी ने मृतिका के शव को ट्रेन की बॉगी में से निकाला एवं मर्ग कायम कर शाजापुर जिला अस्पताल में शव का पोस्ट मॉर्टम कराके फ्रीजर में रखवा दिया गया ।मृतिका महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है ।
जी.आर. पी. पुलिस मक्सी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मृतिका बुजुर्ग महिला ट्रेन में भीख मांगने का काम करती थी और उसके बाएं पाव में घाव भी था जिसमें सड़ाव लगा चुका था, फोटो और हुलिए के आधार पर शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे है देखने वाली बात यह भी के मृतिका के पास से दो दो आधार कार्ड प्राप्त हुए है एक गुना का है तो एक अशोकनगर का । जी.आर.पी. पुलिस मक्सी द्वारा गुना जी.आर.पी. पुलिस एवं अशोकनगर जी.आर.पी. पुलिस को सूचना दे दी गई है।मामले की जांच विवेचक प्रताप सिंह देवरा जी.आर .पी. पुलिस मक्सी द्वारा की जा रही है।
