जबलपुर:बुधवार को भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते की कार्रवाई जारी रही। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर गोकलपुर से दर्शन तिराहा होते हुए संभाग क्रमांक 10 तक, अनवर गंज का बाड़ा और ब्यौहार बाग, कृष्णा मार्केट, कल्चरल स्ट्रीट तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी और मुनादी भी कराई गयी।
कार्रवाई के संबंध में अपर आयुक्त अरविन्द शाह, अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से एवं सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया ने बताया कि बुधवार को गोकलपुर से दर्शन तिराहा होते हुए संभाग क्रमांक 10 तक, अनवर गंज का बाड़ा और व्यौहार बाग, कृष्णा मार्केट, कल्चरल स्ट्रीट तक अतिक्रमण हटाने की गई कार्यवाही और जगह जगह मुनादी की गई कि आगे से अतिक्रमण न करे अन्यथा कि स्थिति में आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक और चालानी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान मौके पर दलप्रभारी जोसफ प्रवीण, लक्ष्मण कोरी, दुर्गा राव, अंकित पारस, वीरेन्द्र मिश्रा, कुलदीप त्रिपाठी, अभिषेक समुद्रे, ब्रज किशोर तिवारी, नदीम अहमद खान और सहायक दल प्रभारी आरिफ अहमद खान, शुभम खरे मौके पर मौजूद रहे।
