जबलपुर: गोसलपुर थाना क्षेत्र में नशे में चूर बदमाशों ने पंचायत नवीन भवन भूमिपूजन में भी व्यवधान डालने के साथ सरपंच को धमकाया। कार्यालय में तोड़फोड़ कर फरार हो गए।पुलिस ने बताया कि सुशीला दहायत निवासी ग्राम निंदौरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम पंचायत पोंडीकला, निंदौरा की सरपंच है। ग्राम पंचायत नवीन भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम था.
जिसमें स्थानीय विधायक सिहोरा के व्दारा भूमिपूजन किया जाना था जो ग्राम पंचायत कार्यालय में ग्राम पोंडी का अशोक यादव, विपिन मिश्रा और पिंटू यादव आये जो अत्यधिक शराब के नशे में थे और बोलने लगे कि तुम हरिजन कोटे से सरपंच बन गये हो तो तुम ज्यादा नेता बनती हो अब गांव में तुम्हें कोई कार्यक्रम नहीं करने देगें, उस समय ग्राम पंचायत कार्यालय में ग्राम पंचायत सचिव सबल सिंह बागरी और सहायक सचिव सुनील साहू थे, उनके सामने तीनों ने अभद्रता कर कार्यालय में रखी 4 कुर्सियां तोड़ दिये और जान से मारने की धमकी दिये। कार्यक्रम में भी व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे।
