रीना बौरासी सेतिया मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त

इंदौर:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज एक आदेश जारी कर रीना बौरासी सेतिया को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बधाई दी है.

यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी की अनुशंसा के आधार पर की गई है. पूरे देश में महिला कांग्रेस की जितनी भी प्रदेश अध्यक्ष है उनमें रीना बौरासी सेतिया पहली ऐसी प्रदेश अध्यक्ष है, जो कि दलित वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है. इंदौर जिले की महिला कांग्रेस की वे पूर्व में अध्यक्ष रह चुकी है. उनके कार्यकाल में महिला कांग्रेस का बड़ा सदस्यता अभियान इंदौर में चलाया गया था.

Next Post

इंदौर को सोलर सिटी बनाने के लिए हम सभी संकल्प ले: विजयवर्गीय

Thu Nov 20 , 2025
इंदौर: आज नगर निगम ने विधानसभा क्षेत्र एक में 53 करोड़ की लागत से सिवरेज लाइन डालने कि कार्य का भूमिपूजन किया. उक्त लाइन डालने के बाद विधानसभा क्षेत्र एक की कई कालोनियों और मोहल्लों में ड्रेनेज के समस्या खत्म हो जाएगी. इसके तहत पूरी विधानसभा में अमृत योजना 2.0 […]

You May Like