इंदौर: आज नगर निगम ने विधानसभा क्षेत्र एक में 53 करोड़ की लागत से सिवरेज लाइन डालने कि कार्य का भूमिपूजन किया. उक्त लाइन डालने के बाद विधानसभा क्षेत्र एक की कई कालोनियों और मोहल्लों में ड्रेनेज के समस्या खत्म हो जाएगी. इसके तहत पूरी विधानसभा में अमृत योजना 2.0 में करीब 34 किलोमीटर लंबी लाइन डाली जाएगी. यह कार्य करीब डेढ़ साल में पूरा होगा.
शहर में आज नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अमृत-2.0 योजना व निगम निधि से 53 करोड़ रुपए की लागत से सिवरेज लाइन डालने का भूमिपूजन किया. इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य निरंजन सिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, अभिषेक शर्मा बबलू, पार्षद भावना मनोज मिश्रा, सोनाली धारकर, संध्या यादव, कमल वाघेला, पराग कौशल, महेश चौधरी, ममता सुनहरे एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे.
भूमिपूजन के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि महापौर ने आज विधानसभा एक में 53 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया है। इससे नागरिकों को बुनियादी सुविधा प्राप्त होगी. इंदौर को स्वच्छता के साथ सोलर सिटी बनाने के लिए मेरा शहर के समस्त पार्षदों से आग्रह है कि वह अपने वार्ड में नागरिकों को अधिक से अधिक सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित करें. जब इंदौर सर्वाधिक रूफटॉप सोलर सिस्टम से जुड़ेगा तो इंदौर का नाम सोलर सिटी में शामिल होगा.
हमारी परिषद ने 2050 तक के विकास की आधारशिला रखीः महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री 1999 में जब वह महापौर थे तो उन्होंने वर्ष 2025 को दृष्टिगत रखते हुए जो सपना देखा था वह आज पूरा हो रहा है. हमारी परिषद में विगत तीन वर्ष में इंदौर को वर्ष 2050 की आधारशिला रखने के लिए लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि जब ड्रेनेज और जलप्रदाय लाइन डालने का काम होता है तो नागरिकों को परेशानी होती है. शहर खुदा मिलता है, किंतु कार्य पूरा हो जाता है तब नागरिकों को उसका लाभ भी मिलता है. आज निगम द्वारा विधानसभा एक और देपालपुर में 53 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया है
