अचानक जनजाति छात्रावास पहुँचे प्रभारी मंत्री सिलावट

ग्वालियर। प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने हुरावली स्थित शासकीय जनजातीय महाविद्यालयीन बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की रसोई, भण्डार, कमरों में उपलब्ध पलंग, चादर व सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति के बच्चों के लिये उपलब्ध कराई जा रहीं अन्य सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही रसोई से थाली मंगवाकर बच्चों के साथ भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता परखी।

बच्चों की मांग पर यहां पर पुस्तकालय, खेल सामग्री व वाई-फाई की व्यवस्था, छात्रावास के कमरों सहित सम्पूर्ण परिसर की रंगाई-पुताई कराने, प्रथम तल की तरह भूतल पर आरओ व वाटर कूलर लगवाने एवं 50 गद्दों व चादर की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिनमें एमआईटीएस, एमएलबी, एमिटी यूनिवर्सिटी व जीवाजी विश्वविद्यालय सहित अन्य संस्थान शामिल हैं। वर्तमान में लगभग 55 विद्यार्थी रह रहे हैं। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया जारी है। लगभग 100 मीटर लम्बाई में छात्रावास की एप्रोच रोड बनाने व परिसर की वाउण्ड्रीवॉल के निर्देश भी इस अवसर पर दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद अपर आयुक्त नगर निगम से कहा कि एप्रोच रोड व यहाँ की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम विशेष प्राथमिकता से कराएं।

 

Next Post

कांग्रेस का आज होगा संविधान सत्याग्रह उपवास आंदोलन

Wed Jun 25 , 2025
ग्वालियर। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे प्रदेश स्तरीय संविधान सत्याग्रह आंदोलन के अंतर्गत आज 25 जून को सूर्य नमस्कार तिराहा पर प्रातः 11 से शाम 5 बजे तक शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में संविधान सत्याग्रह उपवास आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष […]

You May Like