दतिया:कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने देर रात जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की और मौके पर मौजूद सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य अमले को सख्त निर्देश दिए।कलेक्टर ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं को समय पर उचित सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी मरीज को एडमिट करने में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज में लापरवाही या ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की स्थिति को भी गंभीरता से लिया और साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि वे जिला अस्पताल के स्टाफ की बैठक लेकर यह सुनिश्चित करें कि अस्पताल में सेवा दे रहे सभी कर्मियों का व्यवहार मरीजों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण और सहयोगी होना चाहिए। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने कहा कि इस तरह के निरीक्षण उनके द्वारा निरंतर रूप से किए जाएंगे और यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही दिखाई दी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
