ग्वालियर: चेतकपुरी रोड बरसात में जबसे धंसकने के बाद चर्चा में आई है उसके बाद से अभी भी सडक की नाली बनाने का कार्य जारी है । वहीं जीवाजी क्लब से चेतकपुरी की तरफ आने वाली सडक पर बडे बडे गडढे हो गये है। लेकिन अधिकारियो ने वहां पर पेच वर्क तो कराया लेकिन सडक पर आम जन का खासतौर पर दुपहिया वाहन चालकों का चलना दूभर हो गया है।
सडक पर कई दुपहिया वाहन गडढे में फंसकर प्रशासन को कोसते है। इतना ही नहीं चेतकपुरी की दोनों तरफ की सडकों पर पानी भर जाता है वहीं पेच रिपेयरिंग में डाली गई गिटटी मिटटी अब सडक पर बिखरकर लोगों को परेशान कर रही है।चेतकपुरी रोड की हालत इन दिनों बद से बदतर हो गई है। सडक पर जब चाहे चारपहिया वाहन हो या दुपहिया वाहन, निकलते समय राजस्थान की सवारी ऊंट का आनंद आता है।
सडक पर बने गडढों में से निकलते समय ऊंट जिस प्रकार से उचक उचक कर चलता है वैसा नजारा देखने को मिलता है। इन सबके बाद प्रशासन और ना ही निगम प्रशासन सडक को दुरूस्त नहीं कर पा रहे है। जरा सी बर्षात के बाद सडक पर एक ओर पानी भर जाता है जहां से निकलने वाले नागरिक गडढों में फंस जाते है और उसके बाद वह निगम प्रशासन को कोसते है। अभी भी चेतकपुरी रोड पर कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।
