बस में महिला से दुष्कर्म, कंडक्टर गिरफ्तार

ग्वालियर। रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी एक खाली बस में महिला से दुष्कर्म की वारदात ने शहर को स्तब्ध कर दिया है। जानकारी के अनुसार बस के कंडक्टर ने महिला को फोन पर बुलाया और बस के अंदर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कंडक्टर को भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल जांच के बाद थाने लाया गया, जहां उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पीड़िता भिंड जिले की रहने वाली है और अपने पति से चल रहे पारिवारिक विवाद के सिलसिले में न्यायिक प्रक्रिया में शामिल होने के लिए यात्रा कर रही थी। इसी दौरान कंडक्टर से उसकी जान-पहचान हुई थी, जिसने बाद में बहाने से बुलाकर घटना को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह घटना न केवल बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी भी उजागर करती है।

Next Post

सातवीं वाहिनी पुलिस बैंड दे रही देशभक्ति धुनों की मनमोहक प्रस्तुतियां

Tue Oct 28 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश की सातवीं वाहिनी पुलिस बैंड द्वारा 31 अक्टूबर तक राजधानी में देशभक्ति और अन्य लोकप्रिय गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 4 से 5:30 बजे तक बोट क्लब, पुलिस पेट्रोल पंप 7वीं वाहिनी परिसर और शौर्य स्मारक में आयोजित किए जा रहे हैं। […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।