इमरान हाशमी की वेबसीरीज ‘तस्करी’ का टीजर रिलीज

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की आने वाली वेबसीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ का टीजर रिलीज हो गया है।
‘स्पेशल 26’ एवं ‘ए वेड्नेसडे’ जैसी फिल्में और ‘स्पेशल ऑप्स’ जैसी सीरीज बनाने वाले फिल्मकार नीरज पांडे एक नई सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ लेकर आ रहे हैं। इस सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया गया है।
टीजर के अनुसार, कहानी एयरपोर्ट के कस्टम्स विभाग के इर्द-गिर्द घूमती है। इमरान हाशमी सुपरिंटेंडेंट अर्जुन मीणा के किरदार में हैं, जो एक तेज-तर्रार अधिकारी हैं और अंतरराष्ट्रीय तस्करी के नेटवर्क पर अपनी पैनी नजर रखते हैं।
टीजर की शुरुआत इमरान हाशमी के वॉयस ओवर से होती है, जिसमें वह कहते हैं, “2000 एकड़ में फैला मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक है. सदियों से जहां-जहां ट्रैवलर और बिजनेस हुआ है, वहां तस्करी भी हुई है. तस्करी यानी स्मगलिंग… कुछ सालों से स्मगलर और हमारे बीच आंख-मिचौली का खेल चल रहा है। कभी वो जीतते हैं, तो कभी हम.” वह आगे कहते हैं, “हम कौन? हम पूरी दुनिया के तस्करों का सबसे बुरा सपना हैं, सीमा शुल्क अधिकारी, यानी कस्टम ऑफिसर… यदि कस्टम को शक है, तो चेकिंग तो होगी.”
वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ का निर्देशन राघव जयरथ ने किया है। ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ 14 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Next Post

'वृषभ' का ट्रेलर जारी, 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Thu Dec 18 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल अभिनीत फिल्म ‘वृषभ’ का आधिकारिक ट्रेलर बुधवार को जारी किया गया। नंदा किशोर लिखित एवं निर्देशित इस फिल्म में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेता मोहनलाल एक योद्धा की भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म की कहानी दो दुनियाओं […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।