20 दिन में तीसरी बार हाईवे पर चक्काजाम,फिर टोकन लेकर लौटे

खरगोन। जिले में यूरिया खाद नही मिलने से किसानों का प्रदर्शन जारी है। यूरिया खाद के लिए शुक्रवार को किसानों ने तीसरी बार बिस्टान नाके पर धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम किया। करीब आधे घंटे चले प्रदर्शन के बाद इस बार भी केवल टोकन लेने भर से उन्हें संतुष्ट होना पड़ा।

सुबह करीब 11 बजे उमरखली रोड़ स्थित विपणन केंद्र पर खाद बिक्री काउंटर खुला, कुछ किसानों को खाद देने के बाद जैसे ही कर्मचारियों ने खाद खत्म होने की बात कही, कतार में लगे किसान आक्रोषित हो गए। नारेबाजी करते हुए बिस्टान नाके पर पहुंच गए। यहां बीच सड़क बैठकर खाद की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे कृषि उप संचालक एसएस राजपुत ने किसानों को समझाईश दी। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता लोकेंद्र सिंह रावत भी पहुुंचे। उन्होंने भी प्रदर्शन कर रहे किसानों से क्षेत्रीय बोली में चर्चा की। कृषि उप संचालक एसएस राजपुत ने किसानों को समझाईश देते हुए कहा कि जल्द ही खाद पहुंचने वाली है, सभी को खाद मिलेगी। इसके बाद धरना प्रदर्शन खत्म कर किसान वापस विपणन केंद्र पहुंचे, जहां टोकन दिए गए।

Next Post

जिला अस्पताल को मिले दो नि:शुल्क शव वाहन

Fri Aug 1 , 2025
मंदसौर।जिला चिकित्सालय को दो अत्याधुनिक शव वाहन प्राप्त हुए हैं, जिनका शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर किया। अब जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में मरीज की मृत्यु पर शव को नि:शुल्क उनके घर या श्मशान घाट तक पहुंचाया जाएगा। यह सेवा सम्मानपूर्वक परिवहन सुनिश्चित करेगी। […]

You May Like