दुकान संचालक पर पिस्टल की बट से हमला

इंदौर:चंदन नगर थाना क्षेत्र में चूड़ी की दुकान चलाने वाले को एक बदमाश ने पिस्टल की बट से हमला कर फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र के लोहे वाली गेट के पास हुई. यहां पर सुल्तान नामक युवक अपनी बाइक पार्क कर रहा था, तभी इम्मू ने उसे बुलाकर गालियां देते हुए कहा कि बाइक ठीक से पार्क करें.

सुल्तान ने जब उसका विरोध किया तो इम्मू ने अपने पास रखी पिस्टल निकाली और धमकी देते हुए सुल्तान के सिर पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया. घटना के बाद सुल्तान को गंभीर अवस्था में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका प्रथामिक इलाज कर उसे एमवाय रेफर कर दिया. चंदन नगर पुलिस ने आरोपी इम्मू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की.

Next Post

भोपाल में ‘यंग इंडिया के बोल’ का आगाज

Sat Jan 25 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like