जबलपुर: 2025 को अलविदा कहने और नए साल 2026 का जश्न मनाने युवाओं में खासा उत्साह दिखा। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कहीं कोई घटना, दुर्घटना न हो, नव वर्ष का आगमन खुशहाल माहैाल में हो। इसके मद्देनजर पुलिस ने शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में चाक चौबंद व्यवस्था की। हुड़दंगियों से निपटने, सुरक्षा व्यवस्था संभालने 1500 का फोर्स तैनात रहा। थर्टी फर्स्ट की रात फिक्स पीकेट्स में चैकिंग हुई। शहर के प्रमुख चौराहों पर जगह जगह फिक्स पीकेट्स, (बैरिकेट्स एवं स्टापर के साथ) लगाये जाकर चैकिंग की गई।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को ब्रीथ एनालाईजर द्वारा चैक किया किया गया। तेज गति व तीन सवारी वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने अपील की है कि नये वर्ष पर साउंड बाक्स का उपयोग इस प्रकार करें की उसका वॉल्यूम नियंत्रित रहे जिससे आसपास रहने वाले लोगो को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। ऐसा कोई भी कृत्य न करें जिससे आने वाले नव वर्ष में आपको किसी प्रकार की परेशानी हो। नव वर्ष के आगमन को शांतिपूर्वक मनायेगें।
ढाबो-होटलों पर रही पैनी नजर-
इसके साथ ही चिन्हित स्थानों पर सादी वर्दी में भी जवानो को लगाया गया है जो तत्वों पर नजर रखे हुए थे। इसके अलावा शहर के ढाबो एंव पार्को, होटल में जहॉ नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किये गए वहां भी पैनी नजर रखी गई। निर्धारित मापदण्डो का पालन सुनिश्चित कराया गया। बिना अनुमति व लाइसेंस के शराब पार्टी का आयोजन करने वालों पर भी पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें नजर रही।
