मदालखत अधिकारी को लाठियों से पीटा

मुरैना: नगर निगम के मदालखत अधिकारी को रास्ते में रोककर 7 अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी। लाठियों से अधिकारी के वाहन में भी तोड़फोड़ की गयी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गये।वहीं गाड़ी के कांच टूट कर अधिकारी और गाड़ी चालक के जा लगे जिससे दोनों के चेहरे पर चोट आयी है। मदाखलत अधिकारी बड़ोखर इलाके में नगर निगम द्वारा बनाये जा रहे हरे पानी के निकाल के लिये नाले के निरीक्षण को जा रहे थे। स्टेशन थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

नगर निगम मुरैना में पदस्थ मदाखलत अधिकारी फरमान खान अपने शासकीय वाहन से चालक के साथ बड़ोखर स्थित निर्माणाधीन नाले के निरीक्षण को जा रहे थे तभी रास्ते में ओवरब्रिज अंबाह रोड तिराहे पर कुछ अज्ञात लोगों ने अधिकारी का वाहन रुकवाया और उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने लगा तो बदमाशों ने लाठियों से गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर जिससे गाड़ी के कांच टूट कर अधिकारी और चालक को लगे।

Next Post

5 दिन से लापता रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे की पातालपानी की खाई में तलाश तेज

Sun Jan 25 , 2026
इंदौर: एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे के पांच दिन से लापता होने के मामले में अब पातालपानी की गहरी खाइयों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. शनिवार को खाई के मुहाने पर युवक की चप्पल मिलने के बाद अनहोनी की आशंका गहरा गई है.थाना […]

You May Like