6 फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। कोलार थाना इलाके में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद से 6 फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. कोलार पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार की देर रात इलाके में गैंगवार और फायरिंग की घटना की जानकारी से भी इंकार किया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक इलाके के 80 फीट रोड़ पर शुक्रवार को देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट और तलवारबाजी का मामला सामने आया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों लक्ष्मण, अजय बैरागी, राहुल बैरागी, ऋष्भ बैरागी और दीपक नाथ के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. इस बारदात में शामिल अन्य आरोपियों अमन यादव, जीतू यादव, कृष्णा नागले, शुभम बांडा और राजेश राही की तलाश की जा रही है.

Next Post

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

Sat Jan 3 , 2026
भोपाल। बैरागढ़ थाना इलाके में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है. मिली जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय पीड़िता ने थाने पहुंच कर मामले […]

You May Like