
भोपाल। बैरागढ़ थाना इलाके में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय पीड़िता ने थाने पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई. महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी आशीष लोधी ने उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया. पीड़िता ने बताया कि इलाके में संचालित एक निजी स्कूल के पास बने मकान में बीते 14 जुलाई को आशीष ने उसे मिलने के लिए बुलाया था. इस दौरान आरोपी ने मौका पाकर महिला से शादी का वादा करते हुए दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश में बैरागढ़ थाना पुलिस जुटी है.
