सौंदर्यीकरण: जलपरी एवं आर्टिफिशल पेड़ो का लोकार्पण 

सारनी। पावर जनरेटिंग कंपनी के तत्वाधान मे प्लांट के मुख्य द्वार के सामने सौंदर्यीकरण कर सेल्फी पॉइंट तैयार किया है। पावर प्लांट सारनी के चीफ इंजिनियर व्ही के कैथवार ने न्यू गेट के सामने सेल्फी पॉइंट पर जलपरी एवं लाईटिंग वाले आर्टिफिशल पेड़ का लोकार्पण किया। पावर प्लांट प्रबंधन ने न्यू गेट के सामने सौंदर्यीकरण की अनूठी पहल करते हुए लाइटिंग वाले आर्टिफिशल पेड़ एवं जलपरी का निर्माण किया है। जलपरी को देखने के लिए लोगो का तांता लग रहा है। पावर प्लांट प्रबंधन ने चार नंबर पावर प्लांट के पहुंच मार्ग पर न्यू गेट का निर्माण किया है। गेट के मुख्य द्वार के सामने जलपरी,फाउंटेन,लाइटिंग वाले आर्टिफिशल पेड़ लगाकर सेल्फी पॉइंट बनाया गया है। पावर प्लांट के चीफ इंजिनियर व्ही के कैथवार के निर्देशन एवं एडिशनल चीफ इंजिनियर एसएन सिंह के मार्गदर्शन में सिविल विभाग ने न्यू गेट के सामने सौंदर्यीकरण की दिशा में अनूठी पहल करते हुए जलपरी एवं लाईटिंग वाले आर्टिफिशल पेड़ लगाकर कर सेल्फी पॉइंट बनाया है।

Next Post

नशामुक्ति अभियान बैतूल में फीका, आबकारी की ढील से शराब माफिया हुआ हावी

Mon Oct 6 , 2025
बैतूल। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा जिले में नशा मुक्ति अभियान शुरू किया गया था, लेकिन यह अभियान वास्तविक तौर पर केवल औपचारिकता साबित हुआ। ग्रामीण इलाकों में शराब माफिया पूरी तरह हावी है और गांव-गांव अंग्रेजी शराब की आपूर्ति जारी है। जानकारी के अनुसार, ठेकेदारों ने लाइसेंसी दुकानों के अलावा […]

You May Like