
भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में केस दर्ज किया है. पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में दो महिलाएं चाकू के हमले से घायल हो गईं. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक आचार्य नरेंद्र देव नगर में रहने वाले हर्ष मीणा और नरेंद्र सिंह राजपूत के परिवार के बीच सोमवार को देर रात विवाद हो गया. इन दोनों परिवार के लोगों के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश बनी है. इसके चलते दोनों पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने चाकू निकाल लिया. चाकूबाजी में हर्ष मीना की बहन और नरेंद्र सिंह के परिवार में रेखा नाम की महिला घायल हो गई. घायलों को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची औऱ मामला दर्ज किया. दोनों ही पक्ष के लोगों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है. मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.