![]()
भोपाल। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने अपने नाबालिग पुत्र पर गोली चलाने वाले एक आरोपी पिता को गिरफ्तार किया. इस हमले में पुत्र बाल-बाल बच गया.
पुलिस के मुताबिक नाबालिग पुत्र ने अपने पिता शांति स्वरुप उर्फ बंटी चौरसिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. फरियादी ने बताया कि उसके पिता आये दिन लडाई झगडा करते हैं. इस कारण करीब दो माह से पिता से अलग होकर घर के सभी लोगो से अलग किराये से रहते है. पिता कभी-कभी घर पर आते है और घरेलु बात को लेकर अपने बच्चों और उनक माँ के साथ लडाई-झगडा और मारपीट करते है. पुरानी रंजिश को सोमवार को देर रात फरियादी जब घर एकतापुरी ग्राउण्ड के पास की बालकनी में खडा फोन पर बात कर रहा था. तभी आरोपी पिता ने उसे जान से मारने की नियत से लायसेंसी रायफल से गोली चलाई. बंदूक से निकली गोली फरियादी के बगल से निकली गई. फरियादी के शौर मचाने पर आरोपी कार लेकर घटना स्थल से भाग गया.
घटना की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई गई. आरोपी को उसकी लोकेशन और सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर सुभाष कालोनी से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इस मौके पर आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लायसेंसी 315 बोर रायफल और तीन जिंदा कारतूस के साथ कार को जब्त कर लिया.
