जबलपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर भाजपा जबलपुर महानगर के जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के अनुमोदन के बाद जबलपुर महानगर अंतर्गत स्वामी विवेकानंद मंडल एवं आचार्य विद्यासागर मंडल की कार्यकारिणी घोषित की गई है।लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह , भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, उत्तर विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन के. साथ सभी जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों मंडलो के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
स्वामी विवेकानंद मंडल की कार्यकारिणी…
भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर की सहमति से घोषित की गई स्वामी विवेकानंद मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों में अध्यक्ष अमर पटैल, उपाध्यक्ष दिनेश केवट, गोपाल तिवारी, विवेक जैन, सचिन सकूजा, राहुल रैकवार, महामंत्री राहुल बेन, दीपांशु पाठक, मंत्री बलराम पटैल, संतोष सोंधिया, विजयलक्ष्मी द्विवेदी, कमल जैन, अर्चना यादव, राधा झारिया, कोषाध्यक्ष सुरेंद्रपुरी गोस्वामी, राहुल पटैल सहकोषाध्यक्ष, ममता पटैल सह कोषाध्यक्ष, मनोज दुबे प्रचार मंत्री, सूरज सोंधिया सह प्रचार मंत्री, नागेश कुलकर्णी कार्यालय मंत्री, स्नेहा ज्योति सिंह सह कार्यालय मंत्री, अनुज रजक मीडिया प्रभारी, नरेश अग्रवाल सह मीडिया प्रभारी, मोहित श्रीवास आईटी प्रभारी, राजा जैन सोशल मीडिया प्रभारी, दीपांशु श्रीवास्तव सह सोशल मीडिया प्रभारी के नाम शामिल हैं।
आचार्य श्री विद्यासागर मंडल की कार्यकारिणी…
भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर की सहमति से घोषित की गई आचार्य श्री विद्यासागर मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों में अध्यक्ष दिलीप पटैल, उपाध्यक्ष प्रशांत महानूर, नितिन कुमार पांडे, राजकुमार केशरवानी, नरेंद्र खरे, अभय कुमार, प्रसन्न सोनी, महामंत्री कल्पना तिवारी, राहुल जैन, मंत्री आकाश साहू, आशीष साहू, मीना नामदेव, शशांक जैन, अरविंद गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, शैलेष पटैल कार्यालय मंत्री, नीतू केशरवानी सह कार्यालय मंत्री, प्रभात यादव कोषाध्यक्ष, सुलभ ताम्रकार सह कोषाध्यक्ष, वैभव मांडले सोशल मीडिया प्रभारी, राकेश गुप्ता, ज्योति अहिरवार सह सोशल मीडिया , सोनू सराफ आईटी, शशांक पांडे सह आईटी, आरती तिवारी प्रचार मंत्री, नवीन नेमा सह प्रचार मंत्री के नाम शामिल हैं।
