जब कर्मचारी एकजुट होगा तभी होगा समस्याओं का निदान: राधा मोहन 

राज्य कर्मचारी संघ आयुष प्रकोष्ठ का सम्मिलन समारोह संपन्न

रीवा नवभारत

रीवा। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ आयुष प्रकोष्ठ का सम्मिलन समारोह शासकीय आयुर्वेद कॉलेज निपानिया में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ आयुष विभाग के प्रदेश सहसंयोजक राधा मोहन शर्मा भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में सभी उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा है कि कर्मचारियों की समस्याओं का निदान तभी हो सकता है , जब वह एकजुट रहेंगे , अन्यथा उनकी समस्याएं जस की तस बनी रहेगी। इन्होंने कहा कि आयुष कर्मचारी की बहुत सी मांगे लंबी समय से पेंडिंग में है और उनका निदान करने के लिए हमारा संगठन सक्रिय है। इस बीच उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अब एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। इस बीच आयुष विभाग के प्रदेश सहसंयोजक राधामोहन शर्मा ने नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला के मनोनयन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों को एक साथ लेकर चलें और अपने समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष में तेजी लाएं , तभी संगठन का महत्व बढ़ेगा।

कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ उज्जैन के अध्यक्ष विजय परिहार , उज्जैन संभाग के अध्यक्ष हेमंत आचार्य , डॉ रितेश , आयुष कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष आशीष दुबे और संतोष तिवारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभी ने प्रमोद शुक्ला को संभागीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाइयां दी। सभी ने अपने उद्बोधन में संगठन को सक्रिय करने एवं गतिशील बनाने की बात कही।

इस सम्मिलन कार्यक्रम में राखी शुक्ला, कृष्णा निधि शुक्ला , पुष्पा द्विवेदी , सुशीला पूनिया , दीपशिखा मिश्रा , अनिल मिश्रा, लखन साकेत , रजनीश रजक , अखिलेश, उमाशंकर , आयुष वर्मा , अखिलेश पटेल, पवन विवेक , सुशीला , सविता , प्रतिमा, जयकरण रजक , पवन वर्मा आदि मौजूद रहे।

Next Post

देेवरहा बाबा के प्रतिमा का महाभिषेक एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज दुर्मनकूट धाम दुआरी में।

Sat Feb 8 , 2025
रीवा नवभारत योगि सम्राट ब्रम्हर्षि श्री देवरहा बाबा के प्रतिमा का महाभिषेक एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज 9 फरवरी को गुढ़ तहसील के ग्राम दुआरी स्थित दुर्मनकूट धाम में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह सुन्दरकांड पाठ से होगा जिसमें विशाल भण्डारे के साथ जिला प्रशासन द्वारा जन […]

You May Like